How To Get Pan Card In Just 2 Minutes - पैन कार्ड अब ऐसे बनेगा बिल्कुल फ्री सिर्फ़ 2 मिनट में

How To Get Pan Card In Just 2 Minutes - पैन कार्ड अब ऐसे बनेगा बिल्कुल फ्री सिर्फ़ 2 मिनट में

    What is Pan Card 💳 - पैन कार्ड क्या है।

    पैन कार्ड एक भारतीय का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग आप कहीं भी अपने पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं, यह कार्ड इंकम टैक्स ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाता है। इसका उपयोग आप बैंक में खाता खुलवाने के लिए उपयोग कर सकते हैं, साथ ही साथ इसी के मदद से आप टैक्स भी जमा कर सकते हैं। 

    What your PAN card number tells about you - आपका पैन कार्ड नंबर आपके बारे में क्या बताता है। 

    प्रत्येक पैन कार्ड मे 10 अंक होते हैं जिसमें अक्षर और अंक दोनों का समावेश होता है, पहले 5 वर्ण हमेशा अक्षर होते हैं, इसके बाद 4 संख्यात्मक अंक होते हैं और एक वर्णमाला के साथ फिर से समाप्त होते हैं। 
    पहले पांच वर्णों में से, पहले तीन वर्ण AAA से ZZZ तक चलने वाली वर्णमाला श्रृंखला को दर्शाते हैं।
    पैन कार्ड का चौथा अक्षर बताता है कि इनकम टैक्स विभाग की नजर में आप कौन हैं। सभी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए, चौथा अक्षर "P" है। 

    "P" अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Individual का है

    "C"अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Company का है

    "H" अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Hindu Undivided Family (HUF) का है।

    "A"अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Association of Persons (AOP) का है

    "B" अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Body of Individuals (BOI) का है।

    "G"अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Government Agency का है

    "J"अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Artificial Juridical Person का है

    "L"अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Local Authority का है

    "F"अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Firm/Limited Liability Partnership का है

    "T" अक्षर यह दर्शाता है की यह पैन कार्ड Trust का है

    आपके पैन कार्ड का पांचवा अक्षर आपके उपनाम यानी लास्ट Name के पहले अक्षर को बताता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका अंतिम नाम या उपनाम (Last Name) कुमार है तो पांचवां वर्ण "K" होगा।
    गैर-व्यक्तिगत पैन कार्ड धारकों के मामले में, पांचवां अक्षर पैन कार्ड धारक के नाम का पहले चरित्र को दर्शाता है।

    इसके बाद अगले चार अंक 0001 से 9999 तक चलने वाली संख्याएं हैं।

    आपके पैन का अंतिम अक्षर हमेशा एक वर्णमाला होता है।

    How To Apply For Pan Card - पैन कार्ड कैसे बनाए। 

    • पैन कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा। 
    • उसके बाद बाएं साइड आपको quick Link वाले option पर जाना होगा। 
    • फ़िर आपको वहाँ पर instant e pan का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस Instant e pan के option पर क्लिक करना होगा। 
    • उसके बाद आपके पास get new pan का window खुल जाएगा 
    • वहाँ पर सबसे पहले आपको आधार कार्ड का 12 अंक डालना होगा, ध्यान रहे आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ होना चाहिए, अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ नहीं है तो आप instant e-pan card नहीं बना सकते हैं, आप अपने आधार कार्ड मे मोबाइल नंबर अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर आसानी से जुड़वा सकते हैं। 
    • इसके बाद आप i confirm that.. वाले बॉक्स को tick करेगे, और continue करेगें ।

    • आपके द्वारा दर्ज़ आधार नंबर से linked मोबाइल पर UIDAI द्वारा प्राप्त otp(One Time Password) दर्ज़ करेगे और continue करेगे ।

    • OTP verify करने के बाद आपके आधार से सारे डाटा automatically आ जाएगे। 
    • इसके बाद i accept वाले icon पर tick ✅ करेगे तो आपको एक पॉप अप दिखाई देगा जिसमें आपको अपना Email 📧 id Verify करने के बारे में जानकारी दी जाएगी, आप उसे validate या फिर continue कर सकते हैं। 
    • ये सारे प्रॉसेस कर लेने के बाद आपको अंतिम मे एक acknowledgement number मिलेगा आप उसका snapshot ले सकते हैं, ताकि ये भविष्य में काम आ सके। 
    • आपका पैन अब successfully बन गया है, इसे देखने या Download करने के लिए आपको फ़िर से आयकर विभाग के अधिकारीक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा। 
    • वहाँ पर आपको फ़िर से get e-pan के ऑप्शन पर जाना होगा, वहां आपको check status and download का option दिखाई देगा आपको वहाँ पर क्लिक करना है, और फ़िर से अपना आधर नंबर डालकर otp से verify करना है। 
    • Verification हो जाने के बाद आपको वहाँ पर view and Download का दोनों option दिखाई देगा, आपको अपना पैन कार्ड download कर लेना है। 
    Note:- आपका डिजिटल पैन कार्ड Physical पैन कार्ड जैसा ही मान्य है। 

    अगर आपको ये information अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ।

    धन्यवाद ❤️

    Comments

    Popular posts from this blog

    Taenia Solium : The Pork Tapeworm with ppt.

    Estimation Of Free CO2 in Given Water Sample

    Aspire upi credit card apply without income